March 7, 2026

ऋषभ पंत पर 24 लाख का जुर्माना, BCCI ने की कार्रवाई

IMG-20250428-WA0004

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रविवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में ऋषभ पंत की टीम को 54 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत पर 24 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है. यह जुर्माना उनकी टीम के स्लो ओवर-रेट (धीमी ओवर गति) के चलते लगाया गया है, जो इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा ऐसा उल्लंघन है. आईपीएल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “चूंकि यह इस सत्र में एलएसजी का ओवर-रेट से संबंधित दूसरा उल्लंघन है, इसलिए कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.” साथ ही, टीम के बाकी सभी खिलाड़ियों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, पर छह लाख रुपये या उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है.