Home देश राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से की बात…भारतीय सेना को मिला...

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से की बात…भारतीय सेना को मिला फ्री हैंड तो खौफ में पाकिस्तान

11
0

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तीनों सेनाएं पूरी तरह से तैयार हैं। पाकिस्तान को भारत की ओर से कभी भी हमले का डर सता रहा है। दोनों देशों में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। इस बीच, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने अभियान को तेज कर दिया है। नौसेना आतंकी हमले के बाद बढ़े क्षेत्रीय तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के भीतर व्यापक अभ्यास कर रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के रक्षा सूत्रों के अनुसार, युद्धपोत हाई अलर्ट पर हैं और जहाजों की तैनाती भी की गई है। कई एंटी-शिप और एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग की गई है, ताकि युद्ध की तत्परता का प्रदर्शन किया जा सके और क्षेत्र में संभावित खतरों को रोका जा सके। इन तैयारियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि अन्य सेनाओं की तरह नौसेना भी किसी भी समय पाकिस्तान की खाट खड़ी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।