March 8, 2026

सादगी, सेवा और सामाजिक समर्पण के साथ मनाया गया सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिवस

IMG-20250501-WA0035

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सांसद एवं जनप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल जी का जन्मदिन आज पूरे प्रदेश में सादगी, सेवा और सामाजिक समर्पण के साथ मनाया गया। रायपुर स्थित उनके मौलश्री निवास पर रात 12 बजे से ही शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का आगमन प्रारंभ हो गया। सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही वैदिक रीति से हवन कर राष्ट्र और समाज की समृद्धि हेतु प्रार्थना की।

You may have missed