March 6, 2026

स्कूली बच्ची के साथ किया गैंगरेप, आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

IMG-20250502-WA0026

 

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप के दोनों आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश एकता अग्रवाल ने दोनों दोषियों पर एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। घटना 20 अप्रैल 2024 को पेंड्रा के पिपलामार गांव में हुई थी। पीड़िता एक शादी समारोह में गई थी। वहां उसके परिचित युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। परिजनों को छात्रा संदिग्ध हालत में मिली। वे उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

You may have missed