Home छत्तीसगढ़ समाधान शिविर आज ग्राम गोड़खाम्ही में*

समाधान शिविर आज ग्राम गोड़खाम्ही में*

8
0

*

गोंड़ खाम्ही शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर 22 मई को लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गोड़खाम्ही में आयोजित किया जाएगा। गोड़खाम्ही क्लस्टर में अमलडीही, धौंराभांठ, राम्हेपुर जे., तेलीखाम्ही, बोड़तराकला, हरदी, पथर्री, गाड़ाटोला, जोतपुर, मुछेल, सारधा, गोड़खाम्ही, झझपुरीकला, सरईपेतरा और अखरार सहित 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। उक्त समाधान शिविर में लोग अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नए आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं।