June 5, 2026

आयुक्त ने देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलब्ध में 21 से 31 मई तक राज्य शासन की मंशानुसार विशेष आयोजन के संबंध में दिये निर्देश

IMG_20230324_145032_590

*

रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि दिनांक 31.मई 2025 को देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य शासन की मंशानुसार दिनांक 21 मई 2025 से 31 मई.2025 के मध्य विशेष कार्यक्रम का आयोजन किये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है. इसके परिपालन में आयुक्त ने जोन स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किये जाने के सम्बन्ध में सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है.
देवी अहिल्या बाई होलकर की विरासत, प्रशासनिक कुशलता और सामाजिक सुधारों, सड़क एवं जल व्यवस्था, न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता, महिला सशक्तीकरण के संबंध में योगदान को जोन क्षेत्रांतर्गत संगोष्ठी/चित्र प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उनका जीवन वृतांत जन-जन तक पहुंचाना.
जोन क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विधाओं / सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं हेतु सम्मान समारोह, विशेषकर स्वच्छता दीदीयों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना.
जोन क्षेत्रांतर्गत कार्यरत स्वसहायता समूहों की महिलाओं के साथ-साथ आम गृहणियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए ऐतिहासिक, पुरातात्विक तथा धार्मिक महत्व के स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों के
आसपास विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया जाना.
जोन क्षेत्रांतर्गत में विद्यमान सांस्कृतिक धरोहरों के साथ-साथ जल स्त्रोतों जैसे तालाब, कुआं, नलकूप, हैण्डपंप के आसपास की व्यापक साफ-सफाई के साथ जीर्णोद्धार हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए सामूहिक श्रमदान गतिविधियों का विशेष आयोजन किया जाना.
जोन क्षेत्रांतर्गत में जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु खेलकूद एवं आमोद प्रमोद गतिविधियों सहित सामाजिक विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाना.
विभिन्न शासकीय विभागों यथा-पर्यटन, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, स्कूल शिक्षा आदि विभागों से समन्वय करते हुए देश एवं राज्य की प्रसिद्ध हस्तियों एवं स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित कर देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन वृत्त के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना.
जोन क्षेत्रांतर्गत समस्त स्वच्छता दीदीयों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आयोजित किया जाना.
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशों का कड़ाई से पालन एवं जोन स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन / दैनिक गतिविधियों का पालन प्रतिवेदन नगर निगम मुख्यालय में प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.

You may have missed