वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया क्राईम मीटिंग।
*लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु दिया गया निर्देश।*

आज *दिनांक 25.05.2025 को पुलिस नियत्रण कक्ष भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा0पु0से0)* जिला दुर्ग द्वारा जिला दुर्ग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का *क्राईम मीटिंग* लिया गया जिसमें दुर्ग पुलिस के *समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित आये* जिनसे एजेंण्डा बिदुओं पर चर्चा कर *एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराध एवं चालान का शीघ निराकरण करने तथा सभी रजिस्ट्ररों को अघतन करने एवं बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया* गया तथा *निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की सतत जॉच करने* एवं पुराने गुण्डा बदमाश जो निष्क्रिय है उनकी फाईल बंद करने एवं नये गुण्डा बदमाश को चिन्हित कर नये गुण्डा बदमाश की फाईल खोलने निर्देशित किया गया है। *दिनांक 01.06.2025 से 30.06.2025 तक आपरेशन मुस्कान अभियान* के तहत अधिक से अधिक *गुम बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित* किया गया है।