March 8, 2026

जैन युवा संघ भिलाई की प्रथम वर्षगाँठ पर हुआ वार्षिक सम्मेलन का आयोजन एवं कार्यकारिणी का हुआ चयन

IMG-20250526-WA0001

 

भिलाई। युवा सोच, युवा जोश व धार्मिक आचरण से परिपूर्ण, नगर की जैन समाज के युवाओं का एक विशेष समूह जैन युवा संघ भिलाई (रजि.) के तहत 135 युवा पंजीकृत हैँ। मंगलम रिवरसाइड व्यू रिसोर्ट में संस्था की प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर वार्षिक सम्मेलन में 75 से अधिक युवा सम्मिलित हुए।

सम्मेलन का शुभारम्भ णमोकार मंत्र के संगीतमय पाठ से हुआ, ततपश्चात् बैठक में विगत एक वर्षो में किये गए कुल 30 धार्मिक व सामजिक सभी कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी गई। बैठक में नये सदस्यों का स्वागत किया गया, साथ ही सभी सदस्यों ने अपना तथा आपसी व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवसाय का परिचय देकर मेल मिलाप बढ़ाया।

विगत वर्ष में किये गए बेहतर क्रियान्वयन हेतु जैन युवा संघ की जिनसेवा, परमार्थ व स्पोर्ट्स इकाई को मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया। गौरव जैन ने विगत 1 वर्ष का आय – व्यय सदस्यों के साथ साझा किया। बैठक का कुशल संचालन पियूष जैन व अनेकान्त जैन ने किया।

प्रथम वर्षगाँठ पर संघ को बेहतर मार्गदर्शन व नेतृत्व में आगे बढ़ाने हेतु जैन युवा संघ भिलाई के पदाधिकारियों का चयन उपस्थित युवाओं ने किया। जिसके अनुसार आगामी 2026 तक सचिन जैन ‘जैनम’ अध्यक्ष, अमूल जैन ‘संचय’ उपाध्यक्ष, निशांत जैन ‘बधाई हो इंडिया’ सचिव, मनोज जैन रिसाली सह सचिव, सीए. क्षितिज जैन कोषाध्यक्ष व मनीष पाटनी वैशाली नगर को उपकोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

सभी पदाधिकारियों के चयन पर परम् संरक्षक मनीत जैन, संरक्षक सोमेश जैन व कमलेश जैन ने शुभकामनायें दी।

जैन युवा संघ के सदय सौरभ जैन डिम्पी, आनंद जैन, संजीव जैन, रोमिल जैन, आलोक जैन, रौनक जैन, सिंपी जैन, सौरभ जैन, अमित जैन, रुषभ जैन की सक्रिय भूमिका को सभी ने खूब सराहा।

सम्मेलन में बैठक उपरांत उपस्थित युवाओं ने संगठन को और मज़बूत बनाने हेतु बचपन के खेल जैसे पिट्ठूल, गिलास गिराओ, डॉज बॉल, पूल गतिविधि व रेन डांस आदि का आनंद उठाया।

*सामाजिक कार्यों में अग्रणी है जैन युवा संघ, भिलाई*
जैन युवा संघ भिलाई विगत एक वर्ष से सामाजिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जिनमें,

*मां त्रिशला की रसोई* के नाम से भिलाई दुर्ग के अलग अलग स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया तथा वस्त्र दान का आयोजन भी प्रत्येक माह किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गौसेवा, मेडिकल कैम्प, दंत परीक्षण, रक्त दान शिविर, वृक्षारोपण जैसे अनेक सामाजिक कार्य समय समय पर जैन युवा संघ द्वारा निःशुल्क आयोजित किये जा रहे हैं।

*जिनसेवा:*
समाज सेवा के साथ साथ जैन युवा संघ समाज के सभी युवा साथियों के बीच धार्मिक जागरूकता व रूचि बढ़ाने के लिए समय समय पर अनेक धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन भी विगत 1 वर्ष से लगातार जारी हैँ, इस इकाई के द्वारा विभिन्न जैन मंदिरों में सर्वाधिक 15 कार्यक्रम आयोजित किये, जिससे सैकड़ो धर्म प्रेमी बन्धुओ को लाभ मिला।

नये पदाधिकारियों ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर अन्य युवा साथियों को भी जैन युवा संघ से जुड़ने की अपील की हैँ।

You may have missed