प्रेस विज्ञप्ति आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन की बैठक संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
सभी पदाधिकारियों ने संयंत्र के टाउनशिप से सम्बंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की एवं टाउनशिप के अधिकारियों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी नाराज़गी व्यक्त की ।लंबे समय से भिलाई टाउनशिप के अंतर्गत निवासरत कर्मचारी अपने आप को असहाय एवं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।ऐसा लगता है कि कोई भी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि टाउनशिप में ध्यान नहीं दे रहे हैं ।टाउनशिप में रहने वाले लोग अपने आप को निःसहाय महसूस कर रहे हैं ।
भिलाई स्टील प्लांट में अरबो रूपये की राजस्व की हानि लगातार हो रही है ।
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में अफ़सरो की लापरवाही के चलते सेल को हर साल अरबो रुपयों की राजस्व हानि पहुंचाई जा रही है। जो की बिंदु वार है।
टाउनशिप के तालाबों में मछली पालन – शहर के जितने भी तालाब है, वहा अवैध तरीके से मछली पालन किया जा रहा। अफसर ठेकेदारों के साथ मिलकर कई वर्षों से बिना टेंडर मछली पालन करवा रहे है और अवैध कमाई की जा रही है।
पोल में केबल से कमाई – बीएसपी के क्षेत्र में जितने भी बिजली के पोल है, उसमे अवैध तरीके से कई प्राइवेट कंपनी संचालक केबल बिछा दिए पर सेल व बीएसपी को कोई टैक्स नहीं दे रहे है. अपने स्तर पर अवैध वसूली कर ले रहे है. इससे भी सेल को करोड़ो की राजस्व हानि हो रही है. पोल में केबल के तार लगने से बिजली स्वाट सर्किट की समस्या उत्पन्न हो रही है ।
भिलाई इस्पात टाउनशिप में कई दिनों से लगातार बिजली कटौती 5 से 15 घंटे तक रहती है फिर भी प्रबंधन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।ऐसा लग रहा है कि प्रबंधन टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को सुलझाने में नाकाम साबित हुआ है ।कर्मचारी संयंत्र में 8 घंटे काम करने के बाद जब घर वापस लौटे तब बिजली गुल होने से कर्मचारी हताश और निराश है ।ऐसा लगता है कि कंपनी टाउनशिप में अपनी ज़िम्मेदारियों से भाग रही है ।लगातार शिकायत करने के बाद भी कई मकान जो जर्जर हालत में हैं जो कि कर्मचारी निवासरत हैं उन्हें दूसरे मकानों में शिफ़्ट करने की आवश्यकता है कई मकानों को लाइसेंस में आबंटित किया गया है ऐसे कई मकान अनफिट हो चुके हैं उन्हें दूसरे मकानों मे शिफ़्ट किया जाएँ ।लगातार मकानों के जर्जर होने की शिकायत मिल रही है फिर भी प्रबंधन के कान में जू तक नहीं रेंग रही है मकानों में जर्जर हालत में कर्मचारी रहते हैं उन कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को कोई भी गंभीर दुर्घटना होती है तो ज़िम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही होनी चाहिए एवं अपराध क़ायम होना चाहिए ।
ऐसे ग़ैर ज़िम्मेदार अधिकारियों पर त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई की जानी चाहिये ।आने वाले समय में संयंत्र के टाउनशिप में समय रहते सुधार किया जा सके ।नहीं तो आने वाले समय में प्रबंधन को कर्मचारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा एवं ला एन आर्डर की स्थिति निर्मित हो सकती है जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रबंधन की होगी ।प्रबंधन से भिलाई इस्पात मज़दूर संघ ( बीएमएस) यूनियन मांग करता है कि समय रहते इन सभी मांगों को तत्काल निराकरण करें ।