June 5, 2026

निर्माणाधीन नहर लाइनिंग में पड़ीं दरारें,गुणवत्ता की खुली पोल–

IMG_20230324_145032_590

 

बीजापुर जिले के मद्देड में इन दिनों लगभग 02 करोड़ की लागत से किए जा रहे नहर लाइनिंग कार्य में तकनीकी पहलुओं को नजरअंदाज किया जा रहा है आलम यह है कि काम पूरा होने से पहले ही लाइनिंग में जगह जगह दरारें आ गई हैं।

बीजापुर जिले के मद्देड में इन दिनों लगभग 02 करोड़ की लागत से किए जा रहे नहर लाइनिंग कार्य में तकनीकी पहलुओं को नजरअंदाज किया जा रहा है,आलम यह है कि काम पूरा होने से पहले ही लाइनिंग में जगह जगह दरारें आ गई हैं।कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराज ग्रामीणों ने जहां इस काम में बंदरबांट की बात कह रहे हैं।तो दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि ईई और ठेकेदार के बीच पार्टनरशिप में काम चलने का आरोप लगा रहे हैं।

मद्देड तालाब में चल रहे नहर लाइनिंग कार्य फिर सुर्खियों में हैं।अब तक 01 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा लाइनिंग कार्य हो चुका है,लेकिन काम में अमानक सामग्री के अलावा तकनीकी पहलुओं को अनदेखी की वजह से लाइनिंग में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं।ग्रामीणों ने बताया कि लाइनिंग में स्लोप बनाने के पहले मुरम डाल कर कांपेक्सन व तराई नहीं किया गया।स्लोप ढालने के अनुपातहीन सीमेंट कांक्रीट का मसाला बनाया गया,पेवर व वाईब्रेटर नहीं चलाने के कारण स्लोप की परत मजबूत नहीं हुई है।काम के चलते भरी गर्मी में स्लिपर व स्लोप बनाए गए वहीं तराई नहीं की गई।जिसकी वजह से आज सीमेंट धूल बनकर उड़ने लगी है।अधिकांश जगह नहर के बेड लेबल में ड्रेन व पोरस ब्लाक का निर्माण नहीं किया गया है।