निगम जोन 1 में देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर 300वीं जयन्ती के परिपेक्ष्य में वीर शिवाजी उद्यान के सामने नागरिकों ने दिया सुन्दर व्याख्यान
रायपुर -छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश के परिपालन में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती दिनांक 31 मई 2025 के परिपेक्ष्य में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी,जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री श्री गज्जू साहू, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 1 जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी और कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, श्री गजाराम कँवर के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन 1 की टीम द्वारा खमतराई जोन कार्यालय के समीप वीर शिवाजी उद्यान के सामने राष्ट्र की महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका, समाज सुधारिका, न्यायप्रिय शासिका देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर व्याख्यान रखा गया. व्याख्यान में नगर निगम जोन क्रमांक 1 के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित खमतराई क्षेत्र के रहवासी आमजनों ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी के विविध पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला और उनकी जीवनी से अपना जीवन सार्थक बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने की सभी नगरवासियों से विनम्र अपील की
