March 7, 2026

0निगम जोन 6 के देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जीवनी की आमजनो को जानकारी देने रखे आयोजन में पहुँचे दक्षिण विधायक सुनील सोनी0*

IMG-20250527-WA0037

*
*0नागरिक देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पढ़कर जीवन सार्थक बनाने का लें संकल्प 0*

 

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देष पर सभी जोनो के माध्यम से दिनांक 21 मई से 31 मई 2025 तक देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर आमजनो के मध्य विविध गतिविधियां की जाकर नागरिको को उनकी जीवनी से अवगत कराया जा रहा है ताकि आमजन देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी से जीवन में सकारात्मक उर्जा शक्ति प्राप्त कर प्रेरणा प्राप्त कर सके।
इसके अंतर्गत आज नगर निगम जोन 6 अंतर्गत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन मठपुरैना में रखे गए संक्षिप्त आयोजन में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सम्मिलित हुए. आयोजन में जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद श्री रमेश सपहा, श्री रवि सोनकर सहित महिलाओं, आमजनों, जोन 6 के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी का कार्यक्रम में पहुंचने पर जोन अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों ने आत्मीय स्वागत किया. दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने सभी नागरिकों से महान समाज सुधारक, कुशल प्रशासिका, न्यायप्रिय शासिका पुण्य श्लोका के रूप में सुविख्यात देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी को पढ़कर उनसे सकारात्मक ऊर्जा शक्ति की प्रेरणा लेकर जीवन को सार्थक बनाने का संकल्प उनकी 300वीं जयन्ती के अवसर पर लेने की अपील की. जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्री रमेश सपहा, श्री रवि सोनकर ने भी अपने विचार रखे.