दिनांक 29.05.2025 को ओए-बीएसपी द्वारा मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन
बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 29.05.2025 को सायं 7.00 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी महासचिव श्री परविंदर सिंह ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन ने सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 154 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिसमें से जनवरी से अप्रैल 2025 तक के कुल 41 सेवानिवृत्त अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है एवं इस माह कुल 21 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-
श्री अनिल कुमार जोशी, सीजीएम (यूटिलिटी), श्रीमती निशाा सोनी, सीजीएम (एचआर), श्री एस पी मंडावी, जीएम (माइंस), डॉ. शाईला जेकब, एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), श्री एस बलराज, जीएम (सीएमएम), श्री जॉनी कुट्टी टी, जीएम (एफएंडए), श्री सुंदर मोहन सरदार, जीएम (डब्ल्यूएमडी), श्री अंजन चटर्जी, डीजीएम (पी मिल), डॉ. निरंजन साहू, डिप्टी सीएमओ (मेडिकल), श्रीमती जयश्री मोहंती, सीनियर डिप्टी डायरेक्टर (मेडिकल), श्री अनिल कुमार सिंह, एजीएम (टीएसडी), श्री युगल किशोर ढोके, एजीएम (एसपी-2), श्री रामअवतार मारकंडे, एजीएम (एम डब्ल्य आर एम), श्री शादाब आलम खान, सीनियर मैनेजर (प्रोजेक्ट), डॉ. गणेश के मंतापुरवर, स्पेशलिस्ट (मेडिकल), श्रीमती गीता पिल्लई, सीनियर मैनेजर (ओएंडएम), श्री कामता सिंह, सीनियर मैनेजर (बीएफ), श्री सुदर्शन लाल तामुरकर, मैनेजर (पीएलगैरेज), श्री गुहाराम उके, मैनेजर (पी मिल), श्री आनंद कुमार वर्मा, मैनेजर (एसएमएस-3), श्री एस मनोज कुमार, डिप्टी मैनेजर (मेडिकल)।
ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा।