June 5, 2026

भिलाई स्टील प्लांट, नगर सेवाएं द्वारा अवैध कब्जेधारिओ से तीन लाइसेंसी आवास आवास खाली करवाये*

IMG-20250528-WA0034

आज,भिलाई इस्पात सयंत्र, नगर सेवाएं, इनफ़ोर्समेंट विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी l आज

(1)सेक्टर 7 क्वार्टर 2c सड़क 34
(2)6E/09/6
(3)3A/37/6
उपरोक्त आवास लाइसेंस मैं अलॉट किया गया है l आवास 2C/34/7 श्रीभागलाल मिर्रे, 3A/37/06 श्री देवन कुमार यादव तथा आवास 6E/09/06 श्री पंकज कुमार को लाइसेंस मैं आबाटित हुआ है l
तथा अवैध कब्जाधारियों से खाली कराकर मेंटेनेंस ऑफिस/आबान्तितो को सौंप दिया गया। कुछ परिसरों के निवासियों को तुरंत खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है।
बीएसपी प्रबंधन जनता से अपील करता है कि बीएसपी अपने आवासों को किराए पर नहीं देता है और आवंटियों को बीएसपी आवासों को किराए पर देने का अधिकार नहीं है। हालांकि, कुछ दलाल और माफिया बीएसपी आवासों को अपना बताकर किराए पर देते हैं और वसूली करते हैं।ऐसे दलालो के विरुद्ध विभाग द्वारा थाने मैं शिकायत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है लाभ एक प्रकरण मैं sector-08, में एक दलाल द्वारा बी एस पी आवास को किराया में देकर ऑन लाइन किराया वसूली की जा रही थी, इसकी शिकायत सम्बंधित थाने में किया गया है l
ऐसे ठगी के शिकार लोगों को निकटतम पुलिस स्टेशन और नगर सेवाएं विभाग को सूचित करने की सलाह दी जाती है। बीएसपी इन दलालों और माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है और आगे भी ऐसा करना जारी रखेगा।
बीएसपी अवैध कब्जाधारियों, दलालों और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। सभी अनधिकृत निवासियों को तुरंत खाली करने की सलाह दी जाती है। अनुपालन न करने पर जबरन बेदखली और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, बीएसपी बिजली चोरी, अनधिकृत व्यवसाय चलाने या बीएसपी टाउनशिप में अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जिसमें एफआईआर दर्ज करना शामिल है, करेगा।

You may have missed