June 5, 2026

आंध्र समाज करेगा श्रीनिवास राव मद्दी का भव्य सम्मान, विभिन्न स्थलों पर होगा स्वागत 

IMG-20250529-WA0020

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी का 30 मई को आंध्र समाज द्वारा भव्य सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे चरोदा में होगी, जहां कलिंगा समाज के अध्यक्ष एवं भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर की अगुवाई में फोरलेन स्थित बालाजी ट्रेडर्स पर भाजपा कार्यकर्ता एवं आंध्र समाज के सदस्य उनका स्वागत करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए श्रीनिवास राव मद्दी को रायपुर जाकर वी. विश्वनाथन के नेंतृत्व ए. गौरीशंकर,नीलम चन्नाकेशवलु ने उन्हें आमंत्रित किया है ।
इसके पश्चात पावर हाउस क्षेत्र में राजराजेश्वरी मंदिर के पास समाज के सक्रिय सदस्य अप्पाराव की टीम द्वारा अगला स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। इसके बाद बालाजी मंदिर के अध्यक्ष पीवी राव के आमंत्रण श्रीनिवास राव मद्दी सेक्टर-5 स्थित बालाजी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे और वहीं आयोजित सामूहिक भोज में भी सम्मिलित होंगे। अंत में वे सुपेला स्थित प्रियदर्शनी परिसर के पास नीलम चन्नाकेशवलु द्वारा संचालित एडूकाम इंस्टीट्यूट में बच्चों से मुलाकात करेंगे और शैक्षणिक चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे रायपुर के लिए रवाना होंगे। यह सम्मान समारोह आंध्र समाज की ओर से समाज सेवा और नेतृत्व में उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार स्वरूप आयोजित किया जा रहा है।

You may have missed