March 6, 2026

लोरमी में अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही

IMG-20250529-WA0085

*

* *आरोपियो के कब्जे से कुल 147 नग देशी प्लेन पौआ 26.46 बल्क लीटर अवैध शराब जुमला 11760/रूपये व 02 नग मोटर सायकल जुमला 110000 रूपये कुल जुमला 121760/रूपये (एक लाख इक्कीस हजार सात सौ साठ रूपए )जप्त किया गया*

*01. लेखपाल उर्फ लक्की घृतलहरे पिता उमेन्द्र उम्र 19 साल*

*02. अरूण रात्रे पिता सोनसाय उम्र 20 साल साकिनान चंदली थाना लालपुर के कब्जे से अवैध 102 नग देशी प्लेन शराब एवं 01 मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स जप्त किया गया*

*03. मनीष राजपूत पिता रोहित राजपूत उम्र 35 साल*

*04. इंद्रजीत पिता कुंजराम राजपूत उम्र 38 साल साकिनान सारधा थाना लोरमी के कब्जे से 45 नग अवैध देशी प्लेन शराब एवं 01 मोटर सायकल हिरो स्प्लेन्डर को जप्त किया गया*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मार्ग दर्शन एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय नवनीत पाटील के निर्देशन पर अवैध शराब जुआ सट्टा व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने प्राप्त निर्देश के तारतम्य मे थाना लोरमी में अलग-अलग टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था जरिये मुखबीर प्राप्त सूचना मिला कि दो व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब लेकर चंदली से धौराभाट की ओर जा रहे है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा बताये हुलिये के अनुसार धौराभठ के पास रूकवाये जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को मोटर सायकल के साथ पकडा गया जिनका नाम पता पुछने पर 01. लेखपाल उर्फ लक्की घृतलहरे पिता उमेन्द्र उम्र 19 साल 02. अरूण रात्रे पिता सौनसाय उम्र 20 साल साकिनान चंदली थाना लालपुर का होना बताये जो बीच में सफेद रंग के बैग में कुल 102 नंग देशी प्लेन शराब रखे थे शराब रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज पेश करने कहा गया कितु उनके द्वारा वैद्य दस्तावेज पेश नहीं किया गया जिसे समक्ष गवाहन जप्त किया गया व जरिये मुखबीर अन्य टीम को सूचना मिला कि नहर रोड सारधा के तरफ दो व्यक्ति शराब रखकर मोटर सायकल से जा रहे है कि सूचना मिलने पर घेराबंदी कर पकडा गया जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. मनीष राजपूत पिता रोहित राजपूत उम्र 35 साल 02. इंद्रजीत पिता कुंजराम राजपूत उम्र 38 साल साकिनान सारधा थाना लोरमी का होना बताये जो एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कुल 45 नग अवैध देशी शराब रखे थे जिसको समक्ष गवाहन जप्त किया गया तथा थाना लोरमी में क्रमशः अपराध क्रमांक 307/25 व 308/25 धारा 34(2)59 क आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय आरोपियो को पेश किया गया| न्यायिक रिमांड मिलने पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेश वैष्णव सउनि निर्मल घोष. सउनि धर्मेन्द्र शर्मा प्र.आर.346 बालीराम ध्रुव आर. 173 अरूण साहू आर.203 ईश्वर मरावी आर.281 कवि प्रकाश टोप्पो आर. 101 पवन गंधर्व आर.133 धर्मेन्द्र यादव, की सराहनीय भूमिका रही।