सेवानिवृत्त निगम कर्मचारी पारस राम सिन्हा को आयुक्त ने बुके देकर किया सम्मानित
*0जोन 9 में सेवानिवृत्त कर्मचारी अशोक गिरी गोस्वामी का जोन अध्यक्ष, जोन कमिश्नर ने किया सम्मान0*

रायपुर -रायपुर नगर पालिक निगम की सेवाएं कर 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे निगम मुख्यालय के आयुक्त स्टेनो कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी श्री पारस राम सिन्हा को कल शनिवार 31 मई को शासकीय अवकाश दिवस होने के कारण आज नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने आयुक्त कक्ष में बुके देकर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं. इस अवसर पर निगम आयुक्त कक्ष में निगम अपर आयुक्त श्री यू. एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा की उपस्थिति रही.
नगर निगम जोन 9 कार्यालय में पदस्थ नगर निगम कर्मचारी श्री अशोक गिरी गोस्वामी के निगम को सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होने पर उन्हें जोन कार्यालय में आज जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश कुमार साहू,एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षद श्री देव दत्त द्विवेदी जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय सहित जोन अधिकारियों, कर्मचारियों ने उन्हें बुके प्रदत्त कर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं.