March 7, 2026

भारतीय मजदूर संघ केंद्र ने सर्वानुमति से तय अनुसार 31 मई पुण्य स्लोका रानी अहिल्याबाई होलकर के जन्मदिवस को *राष्ट्रीय महिला दिवस* के रूप में भिलाई इस्पात मज़दूर संघ कार्यालय में मनाया जायेगा ।

IMG-20250530-WA0093

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने राष्ट्र के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए जिसमें प्रमुखता से महिलाओं के शिक्षा उनके आर्थिक स्वालंबन के साथ ही सामाजिक, आर्थिक, मंदिरों का जीर्णोद्धार,सांस्कृतिक क्षेत्र में समग्र सुधार का कार्य उन्होंने किया, अपने वृहद राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य पर कार्य, सड़कों, व्यापारिक मार्गों का निर्माण, मंदिर और घाटों का निर्माण, इस प्रकार के अनेक सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे का विकास, संस्कृत पूरक स्थापना, सुशासन, आर्थिक विकास सामाजिक संपर्क पर उल्लेखनीय कार्य उनके समय पर हुआ ।

महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए उनके उल्लेखनीय, अविस्मरणीय योगदान हेतु भारतीय मजदूर संघ 31 मई पुण्य स्लोका अहिल्याबाई के जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन कार्यालय सेक्टर 6 में दिनांक 31 मई दिन शनिवार को सुबह 11.30 बजे मनाएगा ।
भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन के द्वारा 31 मई को अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर कार्यक्रम रखा गया है ।जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महामन्त्री श्री दिनेश कुमार पाण्डेय जी उपस्थित रहेंगे ।यह जानकारी भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू ने दी ।