Home छत्तीसगढ़ देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती पर विविध गतिविधियाँ :- निगम...

देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती पर विविध गतिविधियाँ :- निगम जोन 1 ने वीर शिवाजी उद्यान खमतराई में पौधे रोपित किये, आवश्यक खाद, पानी देकर वृक्ष बनते तक उनकी समुचित देखभाल करने की अपील की

14
0

 

रायपुर – देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम संस्कृति विभाग और जोनों के माध्यम से दिनांक 21 मई से 31 मई 2025 तक विविध सकारात्मक गतिविधियाँ की जा रही हैँ. इस क्रम में आज नगर निगम जोन क्रमांक 1 द्वारा जोन 1 कार्यालय के समीप वीर शिवाजी उद्यान परिसर में नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक 1 की टीम द्वारा वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जोन 1 जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा जोन अधिकारियों, कर्मचारियों ने उद्यान परिसर के भीतर सुरक्षित स्थान पर समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधरोपण किया और लगाए गए पौधोँ के वृक्ष बनते तक उनमें आवश्यकतानुसार खाद, पानी डालकर उनकी समुचित देखभाल और संरक्षण करने सहभागिता दर्ज करवाने की अपील नागरिकों से की