March 9, 2026

नगर पालिक निगम भिलाई के कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा भिलाई निगम के आयुक्त की तानाशाही एवं मनमानी के विरोध में कल दिनांक 5 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक नगर निगम के समीप अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

IMG-20250604-WA0039

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त मुखिया होने के नाते सभी दलों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बिना भेदभाव किए कार्य करना चाहिए, मगर, आयुक्त जी जन प्रतिनिधियों के साथ,पार्षदों के साथ विकास कार्य कराने में भेदभाव कर रहे हैं, यहां तक की नगर पालिक निगम भिलाई के कर्मचारियों के साथ भी, 24 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सभी लोग आयुक्त महोदय की मनमानी से रूष्ट है। आयुक्त महोदय को नगर पालिक निगम के अधिनियम के तहत कार्य करना होगा, सामान्य सभा में, एम आई सी में जो भी संकल्प पारित होते हैं, उसे मानना होगा, उसी के हिसाब से कार्य करना होगा।
17 सितंबर 2024 को वार्ड क्रमांक 3,4,5,6,10,12,16,18,19,21,23,25,28,30,33,49,60 में नया बोर खनन का कार्य आदेश हुआ है। मगर 10 महीने हो गए अब तक बोर खनन का कार्य नहीं कराए है। पता नहीं आयुक्त महोदय किसके दबाव में बोर खनन का कार्य नहीं करवा रहे हैं, क्या परेशानी है, समझ से परे हैं। आयुक्त महोदय नियम का पालन किए बिना करोड़ों रुपये के विकास कार्य का टेंडर भी बुला लेते है,बिना एम आई सी में लाए विकास कार्य का स्थल परिवर्तन कर देते है, वह भी ऐसी जगह जो अवैध प्लाट है, जहां लोग रहते भी नहीं है, ऐसी जगह रोड बनवाना चाहते हैं।बी एम शाह अस्पताल की रोड़ को देखिए,क्या हाल वहां के लोग कैसे रह रहे हैं, चंद्रा मौर्या चौक से परदेसी चौक तक की रोड का क्या हाल है, इसकी चिंता कर लेते आयुक्त महोदय। इसी प्रकार मूलभूत की राशि को भी सभी पार्षदों को संधारण कार्य के लिए बराबर बराबर मात्रा आबंटन करते, जिससे सड़क संधारण का कार्य, पाइपलाइन का संधारण का कार्य,नाली संधारण का कार्य पार्षद गण अपने वार्ड में करा पाते। ऐसे ही ज्वलंत समस्या सभी वार्डों की है मगर आयुक्त महोदय सुनने को तैयार ही नहीं है, जिसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना कल दिया जाएगा। जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्षद दल के सचेतक लालचंद वर्मा के द्वारा दी गई है।