March 12, 2026

छत्तीसगढ़ की शिक्षक भर्ती की गूंज अंतरराष्ट्रीय मंच पर, सूरज मानिकपुरी ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखा पत्र

IMG-20250605-WA0008

 

छत्तीसगढ़ के मुंगेली ज़िले के चन्द्रखुरी गांव निवासी युवा सूरज मानिकपुरी ने राज्य की 57,000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर एक अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित कराने का अनुरोध किया है।

सूरज मानिकपुरी ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप के ‘परम मित्र’ हैं। ऐसे में उन्होंने ट्रंप से आग्रह किया है कि वे अपने मित्र मोदी जी को छत्तीसगढ़ में घोषित 57,000 शिक्षकों की भर्ती, जिसे “मोदी की गारंटी” कहा गया था, को शीघ्र पूरा कराने के लिए कहें।

इससे पहले भी शिक्षकों ने राज्यपाल को भी पत्र भेजा था, और अब उन्होंने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाकर चर्चा का विषय बना दिया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस विषय पर ठोस कदम उठाएगी।

इस तरह राज्य की शिक्षक भर्ती की मांग अब सीमाओं से बाहर निकल कर अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुकी है।

You may have missed