श्री सांई नाथ जन सेवा समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर निःशुल्क पौधा वितरण किया
श्री सांई नाथ जन सेवा समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर निःशुल्क पौधा वितरण एवं जागरूकता समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निःशुल्क 50 पौधे वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। निःशुल्क पौधा वितरण एवं जागरूकता समारोह में संस्था के सभी प्रमुख व विभिन्न समाज के प्रमुखजन उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का थीम “एक पौधा रोज़ लगाओ – सबको प्रदूषण से बचाओ.” यह संदेश कार्यक्रम के माध्यम से समाज तक पहुंचाया गया, ताकि हर व्यक्ति प्रकृति की रक्षा में अपनी भूमिका निभा सके.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पौधारोपण के प्रति प्रेरित करना था. कार्यक्रम में आम नागरिकों को मुफ्त में पौधे वितरित किए गए तथा उन पौधों की देखभाल एवं महत्व की जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के वरिष्ठजन व समाज प्रमुखजन उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए और हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया.
संस्था के अध्यक्ष श्री जी. माधव राव ने कहा कि हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। पूरी दुनिका आधुनिकता की ओर बढ़ रही है। दुनियाभर में हर दिन ऐसी चीजो का इस्तमाल बढ़ रहा है। जिससे पर्यावरण खतरे में है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नही है। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होता है। लेकिन लगातार वातारण दूषित हो रहा है। जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही है। जो हमारे जनजीवन को तो प्रभावित कर ही रही है। साथ ही कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रही है। सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठजन अपने विचारों को किया साझा। इस अवसर पर संस्था के श्री के. डिल्ली राव, के. उमाशंकर राव, कृष्णमूर्ति सर, के. गणपति राव, के. राममूर्ति, जी. जगन्नाथ राव, गोपाल राव, जी. माधव राव, बबलू, एस. सांई, यू. अनिल कुमार, जगदीश पंडित, हिमांशु साव, संदीप पटेल आदि सदस्य मौजूद रहे।
🙏धन्यवाद🎂