सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग में आयोजित जनरल परेड की सलामी लिया गया…
दुर्ग/दिनांक 06.06.2025-दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन, जिला दुर्ग में जनरल परेड का आयोजन किया गया। उक्त जनरल परेड की सलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग श्री सुखनंदन राठैार, रापुसे. द्वारा ली गई।* परेड पश्चात् परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों के वेषभूषा का निरीक्षण किया गया।

उत्तम वेषभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया* इसके पश्चात् *शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया*, जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी *वाहनों के रख-रखाओं का जायजा लिया जाकर वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की हिदायत दी गई।

इस दौरान जिले में पदस्थ श्रीमती पद्मश्री तवंर, अतिरिक्त पुलि अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), जिला दुर्ग श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, श्री हेमप्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) जिला दुर्ग, श्री सतानंद विंध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), दुर्ग, श्री नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग एवं जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।