March 8, 2026

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर निगम के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व पत्थर से हमला करने की कोशिश करने वालों को किया गया गिरफ्तार…

IMG-20250606-WA0030
  • एक महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल भेजा* 
  • थाना वैशाली नगर भवन हेतु आबंटित शासकीय भूमि पर कर रखा था कब्जा* 

भिलाई :  प्रार्थी मदन मोहन तिवारी उम्र 61 वर्ष साकिन नगर निगम जोन 2 कार्यालय वैशाली नगर ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्र0-14 शांति नगर मे थाना *वैशाली नगर के भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि खसरा क्र0-7941/1 रकबा 1.260 है आबंटित हुआ है,* जिसमें राजस्व निरीक्षक कोहका के प्रतिवेदनानुसार *56000 वर्ग फीट की भूमि में कुछ लोगो के द्वारा बाउण्ड्रीवाल/शेड निर्माण/मकान/गार्डन/तार फेसिंग कर अवैध कब्जा किया गया था* जिसे हटाने हेतु अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई नगर के ज्ञापन के अनुसार कब्जाधारियों को *शासकीय जमीन में किये गये कब्जा हटाने पूर्व में 03 बार सूचित करने के उपरांत भी अवैध कब्जा नहीं हटाने से दिनांक 02.06.2025 को पुलिस बल, जोन-02 राजस्व के संयुक्त अमला की उपस्थिति में कार्यवाही किया गया।*

उक्त कार्यवाही के दौरान देवेन्द्र विश्वकर्मा के मकान में निवासरत् किरायेदार *श्रीमती सलीना एवं श्री सदरूद्दीन अंसारी द्वारा बेदखली कार्यवाही के दौरान निगम कर्मचारियों को गाली गलौज कर, पत्थर तथा डण्डा से हमला करने की कोशिश की* गई । रिपोर्ट पर थाना *वैशाली नगर में अप0क्र0-161/2025 धारा 296, 221, 132 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*

मामले की विवेचना के दौरान थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा *आरोपियां सलीना एवं आरोपी सदरूद्दीन अंसारी को पकड़़कर थाना लाया गया। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया* । *श्रीमती सलीना एवं सदरूउद्दीन अंसारी निवासी शांति नगर भिलाई को धारा 41(1)(बी) जा.फौ के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।*

उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी-*

1- श्रीमती सलीना

2- सदरूउद्दीन अंसारी

निवासी शांति नगर भिलाई

You may have missed