March 10, 2026

कैट और एम.एस.एम.ई. ने क्लस्टर प्रोग्राम पे आज दुर्ग जिला प्रिंटिंग प्रेस संघ के साथ बैठक की …

IMG-20250610-WA0016

दुर्ग /दिनांक 10/06/2025 :  देश के सबसे बड़े व्यापारिक संघटन कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दुर्ग से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला , प्रदेश मंत्री प्रकाश आहूजा , प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे , चेयरमेन पवन बडजात्या , अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी , महामंत्री विनय कश्यप युवा अध्यक्ष पीयूष देसलहरा , रवि केवलतानी , आशीष खंडेलवाल , प्रकाश गोलछा , पायल जैन , गुंजा पिंचा , अमीना हिरानी ने बताया कि कैट के पहल पे एम.एस.एम.ई. के सहायक निर्देशक श्री योगेश कुमार जी आज दुर्ग में दुर्ग जिला प्रिंटिंग प्रेस संघ के अध्यक्ष श्री सुनील साहू , सचिव श्री सौरभ अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्री कृष्ना दिल्लीवार जी को सेंट्रल गवर्नमेंट के “क्लस्टर “ स्कीम की जानकारी दी गई ।

श्री सुनील साहू ने बताया कि उनके संघ में दुर्ग और भिलाई के 150 सदस्य है , और भी लोग प्रिंटिंग प्रेस का काम करते है जो सदस्य नहीं है ।

श्री सौरभ अग्रवाल जी ने बताया की दुर्ग में ऑफ सेट प्रिंटिंग प्रेस नहीं है , सभी को इस काम के लिए रायपुर या नागपुर से करवाना पड़ता है ।

श्री योगेश कुमार जी ने कहा कि आप लोग केवल ऑफ सेट प्रिंटिंग मशीन के अलावा और भविष्य में लगने वाले सभी मशीन के बारे में सोचिए , केंद्र शासन से 5 करोड़ तक आप लोग र्स्टीमेट बनाइये लेने का , 70% सब्सिडी मिलेगी केंद्र से और 20% राज्य से ।

कर्मचारी लोगो को निरंतर स्किल ट्रेनिंग देने के लिए उसमे प्रोविजन कीजिए , ट्रांसपोर्टेशन के पिए गाड़ी , अपना ट्रांसफार्मर , जमीन , भवन , टी-शर्ट प्रिंटिंग और जो भी आप लोग अभी नहीं सोचते हो वह भी सोचिए की कैसे बी.एस.पी. और रेलवे को सप्लाई करेंगे , स्कूल को कॉपी , रजिस्टर . क्लस्टर बन ने के बाद शासन से भी ऑर्डर क्लस्टर को ही मिलेगा । आप लोगो को कभी भी फाइनेंस की कमी नहीं होगी , बैंक का आप लोगो को पूरा सहयोग मिलेगा ।

अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरणी ने कहा की एक जिला एक प्रोडक्ट पे फोकस करेगा कैट , दुर्ग जिला को प्रिंटिंग प्रेस का हब बनायेंगे ।

युवा अध्यक्ष रवि केवलतानी और महामंत्री आशीष खंडेलवाल काफ़ी प्रभावित हुए है इस स्कीम की जानकारी मिलने से । उन्होंने भी जल्द और ट्रेडर्स की बैठक बुलवाने का निर्णय लिया है ।

 

 

You may have missed