March 10, 2026

पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा 11 जून को निगम मुख्यालय भवन के सामने उद्यान में मूर्ति स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन…

Screenshot_20250609_204240 (1)

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर दिनांक 11 जून 2025 को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल उद्यान परिसर स्थित उनकी मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन रखा गया है। आयोजन हेतु नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर को प्रतिमा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया गया है।

You may have missed