March 7, 2026

जलती गर्मी से सावधान! कहर बरपा रही गर्मी , देश के इन 8 राज्यों में हीटवेब का संकट..

images

नई  दिल्ली:उत्तर भारत में गर्मी का कहर लगातार जारी है. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर हिस्से तप रहे हैं. लोगों का बाहर निकलना मुहाल हो गया है. देश के 8 राज्यों में हीटवेव (Heatwave In Country) का संकट गहरा गया है. मंगलवार को पंजाब के भटिंडा में सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. राजस्थान के श्री गंगानगर में दूसरा सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

भारत मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को देश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया. इनमें राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के पांच-पांच शहर शामिल हैं.

भारत में हीट वेव कब घोषित होती है? जानिए मानदंड

मैदानी क्षेत्र: तापमान 40°C या उससे अधिक तटीय क्षेत्र: तापमान 37°C या उससे अधिक पहाड़ी क्षेत्र: तापमान 30°C या उससे अधिक

उष्ण लहर (Heat Wave)

सामान्य तापमान से 4.5°C से 6.4°C की बढ़ोतरी

भीषण उष्ण लहर (Severe Heat Wave)

सामान्य तापमान से 6.4°C से अधिक की बढ़ोतरी

राजस्थान में हीटवेब का रेड अलर्ट

भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, “राजस्थान में अत्यधिक हीट वेव की संभावना को देखते हुए RED ALERT जारी है. अभी देश में राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में HEAT WAVE चल रहा है”

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में उष्ण लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है और 11-13 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण उष्ण लहर की स्थिति रहेगी. खुद को सुरक्षित रखें: पानी पिएं, धूप से बचें, सतर्क रहें!

UP, पंजाब समेत इन जगहों पर भी हीट वेब का अलर्ट

भारत मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 11-13 जून को पंजाब में, 11-12 जून को जम्मू कश्मीर- लदाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में उष्ण लहर चलने की संभावना है.

देश को कब मिलेगी हीटवेब से राहत?

मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिन बाद उत्तर भारत और पश्चिमी भारत के राज्यों में हीट वेव से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से इन इलाकों में बारिश की संभावना है. साथ ही, दक्षिण भारत के राज्यों में मॉनसून के फिर से तेज़ होने की संभावना है.

12 जून के बाद बरसेंगे बदरा

डॉ. नरेश कुमार ने एनडीटीवी से कहा, “हमारा पूर्वानुमान है कि दक्षिण पश्चिम म\नसून का 3 दिन बाद फिर रिवाइवल होगा और दक्षिणी भारत के राज्यों में 12 जून के बाद भारी बारिश होगी. हमने केरल, तमिल नाडु और कोंकण-गोवा में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है”.

 

 

You may have missed