June 6, 2026

लॉस एंजिल्स में एप्पल के शोरूम में लूट- सड़कों पर आगजनी और हिंसा, कर्फ्यू लागू…

images (1)

अमेरिका: प्रदर्शनकारियों ने लूट लिया एप्पल स्टोर, सड़कों पर आगजनी और हिंसा, लॉस एंजिल्स में कर्फ्यू लागू

लॉस एंजिल्स में एप्पल के शोरूम में लूट का वीडियो डरावना है. यहां नकाब पहने लोग शोरूम में घुसते हुए दिख रहे हैं. थोड़ी देर बाद जब पुलिस आती है तो ये लोग एप्पल स्टोर से चीजें लूटकर भागते दिख रहे हैं. कई जगहों पर आजगनी की खबरें हैं. इसके बाद यहां पर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.

लॉस एंजिल्स में एप्पल शोरूम में लूट

अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स खतरनाक अराजकता से गुजर रहा है. शहर में रात भर हिंसा होती रही है. प्रदर्शनकारियों ने एप्पल के शो रूम को लूट लिया. कई जगहों पर आगजनी हुई है और लोग हिंसक प्रदर्शन पर उतारू हैं. शहर में हिंसा को देखते हुए मेयर कैरेन बास ने लॉस एंजिल्स के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है.

मेयर कैरेन बास ने बताया कि कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा और कई दिनों तक लागू रह सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि कर्फ्यू इलाके में रहने वाले लोगों और काम करने वाले लोगों पर लागू नहीं होगा.

 

You may have missed