रिसाली मे ओजस महिला समिति ने राहगीरों को शर्बत पिलाया…
रिसाली।ओजस महिला समिति के द्वारा डी पी एस स्कूल के सामने रिसाली में भीषण गर्मी को देखते हूए राहगीरों को शर्बत पिलाया गया । प्लास्टिक मुक्त भारत के अभियान के तहत इस नेक काम में प्लास्टिक का स्तेमाल नही किया गया ।स्टील के गिलास में शर्बत वितरण किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा पुरेंन्द्र साहू थी। उनके द्वारा ही दिए गए गिलासो का इस्तेमाल शर्बत वितरण में किया गया है । समिति ने उनको धन्यवाद दीया । कार्यक्रम में सरिता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा उन्होंने व उनके बच्चों ने सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया अतिथियो में बार्ड 23 के पार्षद धर्मेंद्र भगत समाज सेविका उपासना साहू अस्पूरन चौधरी का भी सेवा कार्य में सहयोग की। समिति अध्यक्ष ललिता सिंह दुवारा पौधा देकर अतिथियों का सम्मान किया गया । उन्होंने कहा कि ओजस महिला समिति प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते रहेगी। डिस्पोजल उपयोग करने पर कचरा होता है ।उसके बाद कचरा को ठिकाने लगाना पढता है । स्टील बर्तन से कचरा नहीं होता ।इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष ललिता सिह, सुषमा सिंह दुर्गा अधिकारी, सुषमा सिंह , नागमणी , रोहित निरंजन ,अल्का शर्मा ,रचना सिंह अरूणिमा बिसेन , नूतन वैष्णव ,सुनीता सिंह ,सन्जू शुक्ला मंजू सौनी , अनिमा सिंह ,सामली सौनी सुमन सिंह मीनाक्षी सहगल उपस्थित थी*