June 7, 2026

आज बीएमएस (भिलाई इस्पात मजदूर संघ) ने भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक कोकोवन तुलाराम बेहरा के साथ महत्वपूर्ण बैठक की…

IMG-20250617-WA0015

भिलाई, 17 जून 2025 – भिलाई इस्पात मजदूर संघ (BMS) के प्रतिनिधियों ने आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामन्त्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट कोकोवन के सीजीएम (CGM) तुलाराम बेहरा के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में श्रमिकों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे मजदूर हितों की रक्षा और कार्यस्थल की परिस्थितियों में सुधार सुनिश्चित किया जा सके ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके ।भिलाई इस्पात मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्य महाप्रबंधक को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं चर्चा की ।

कोकोवन में ठेकेदारों द्वारा खुलेआम श्रम क़ानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है ।

कैंटीन में खाद्य पदार्थों की समयावधि नियमित रूप से जॉच की जाये ।सभी कैंटीन में उपयोग घटिया पॉम आइल पर कड़ाई से रोक लगाई जाए ।साफ़ सफाई एवं पीने का पानी की उचित व्यवस्था की जाए ।कैंटीन को तीनों शिफ़्ट में समय पर खोला जाए ।

कोकोवन में आवश्यक कार्य स्थल पर महिलाओं के लिए टॉयलेट एवं रेस्ट रूम का निर्माण करवाया जाए ।

रेस्टरूम को व्यवस्थित किया जाए ।ठेका श्रमिकों का ESI कार्ड ठेकेदार अपने पास रखते हैं श्रमिकों को नहीं दिया जाता है ESI कार्ड दिलाया जाए ।ठेका श्रमिकों का 10 लाख का बीमा ठेकेदारों द्वारा नहीं किया गया है बीमा कम्पनी से तत्काल बीमा करवाया जाए एवं नियमित चेक किया जाए ।

कोकोवन में लगातार लाइव केबल की चोरी हो रही है कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है ।तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करें ।

ठेकेदार द्वारा निम्न स्तर का PPE कीट श्रमिकों को वितरित किया जा रहा है । ISI मार्क का कीट उपलब्ध कराया जाए ।

नियमित रूप से जाँच की जाए ।जिससे दुर्घटना होने से बचा जा सके ।

बैठक में ARO (Authorised Referral Officer) से जुड़े मेडिकल पास प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की

कोकोवन से जुड़े रेस्ट रूम व टॉयलेट की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, तथा वर्किंग कंडीशंस को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई।

एवं कोकोवन से एस पी 3 जाने वाली रोड ख़राब होने पर कर्मचारियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है सड़क बारिश से पहले ठीक करवाया जाए ।कोकोवन बैटरी नंबर 1 से लेकर 6 नंबर तक के सामने गैस लाइन के नीचे ठेकेदारों द्वारा टीन शेड एवं स्टैंड बना दिए गए हैं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल हटाया जाए ।

बाई प्रोडक्ट में बंद पड़े अनेक केमिकल टैंक एवं कुलिंग टावर जो कि जर्जर अवस्था मे हैं उन्हें तत्काल चिह्नित कर हटाया जाए ।

बैटरी नंबर 1 रेलवे लाइन के समीप कोक एवं ड्रसट को नियमित रूप से सफाई कर हटाया जाए ताकि कर्मचारियों को आने जाने में असुविधा न हो सके।

इसके अलावा, ठेका मजदूरों के पेमेंट स्लिप दिलाई जाए,वेतन भुगतान से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। बीएमएस ने प्रबंधन को बताया कि कई ठेका श्रमिकों को समय पर Awa (Advance Wage Amount) नहीं मिल रही, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हाउसकीपिंग विभाग में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों – जैसे कर्मचारियों की संख्या, काम का दबाव और कार्यस्थल की स्वच्छता – पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बीएमएस ने प्रबंधन से मांग किया कि सभी मुद्दों का जल्द समाधान किया जाए ताकि कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिल सके।मुख्य महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को हल किया जाएगा ।बैठक में संघ की ओर से उपाध्यक्ष आई पी मिश्रा,डिल्ली राव,जगजीत सिंह,मृगेंद्र कुमार,संयुक्त महामन्त्री वशिष्ठ वर्मा,प्रदीप पाल, जोगिंदर कुमार,सचिव राकेश उपाध्याय,पूरन लाल साहू घनशयाम साहू,संतोष कुमार,मुरारी कुमार,दिनेश हिरवानी,अनिल सिंह उपस्थित थे ।

You may have missed