करिश्मा कपूर बच्चों संग दिल्ली रवाना, पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल!
Bollywood : आज गुरुवार को करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसके लिए अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।
मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को पोलो मैच खेलने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब आज यानी 19 जून को दिवंगत उद्योगपति का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को दिल्ली जाते हुए देखा गया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।