श्री संभवनाथ भगवान के मंगल अभिषेक किया भक्तों ने …
- परम पूज्य दुर्लभमति माताजी ने त्रिवेणी जैन तीर्थ योगासन कार्यक्रम में णमोकार मंत्र से सुरक्षाचक्र का ध्यान शिविर में बताया
भिलाई: आज योगासन के चौथे दिन श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में 1008 श्री संभवनाथ भगवान के अष्टधातु की प्रतिमा पर भक्तों ने अभिषेक किया
जहां परम पूज्य 105 दुर्लभमति माताजी के संग में विराजित परम पूज्य 105 अक्षय मति माताजी के अमृत वचनों से शांति धारा का सौभाग्य श्री पारसनाथ दिगंबर जैन सभा के अध्यक्ष प्रशांत जैन के साथ पूज्य माता जी के परिजन ने किया

इस अवसर पर अभिषेक करने वालों में ज्ञानचंद बाकलीवाल जिनेंद्र जैन
प्रदीप जैन बाकलीवाल प्रवीण छाबड़ा मुकेश जैन सोमेश गौरव बाकलीवाल वरुण जैन अनिल जैन सुनील जैन मनीष जैन सिंपी जैन राहुल जैन मोक्ष जैन संजीव जैन राकेश जैन राजेश जैन निशांत जैन ऋषभ जैन वीके जैन आदि ने. अभिषेक पूजन किया

इस अवसर पर आज जैन भवन के प्रांगण में
योग प्रशिक्षक जुंबा ट्रेनर राशि बाकलीवाल ने योगासन का प्रशिक्षण दिया
अपने शरीर के मोटापे को कैसे दूर करें उसका भी योगासन के माध्यम से आज प्रशिक्षण दिया एवं
अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अनेक महिला एवं पुरुष एवं युवा लोगों ने योग क्रिया की

साथ ही आर्यिका 105 दुर्लभमति माताजी ने सभी साधकों को णमोकार महामंत्र की महिमा बताते हुए
कहा कि आप आप सभी सूर्योदय के पूर्व प्रतिदिन उठा करें अपने घर और अपने कार्यस्थल, वाहन चलाते समय
घर से बाहर निकलते समय ,
प्रतिदिन णमोकार मंत्र का ध्यान मंत्र के माध्यम से चारों दिशाओं को वंदन करते हुए अपना कार्य करें
जिससे कि णमोकार मंत्र के कारण आपके चारों ओर एक सुरक्षा कवच हमेशा बने रहेगा
हम सभी प्रतिदिन मंदिर में सबसे पहले सूर्योदय के पूर्व णमोकार मंत्र का ध्यान करते हुए सुरक्षा कवच के रूप में णमोकार मंत्र का ध्यान करते हैं .
सभा में उपस्थित जैन युवा संघ के सदस्यों के साथ भक्तों ने ओम का ध्यान किया
पारसनाथ दिगंबर जैन सभा के अध्यक्ष प्रशांत जैन मुकेश बाकलीवाल सचिन जैन निशांत जैन क्षितिज जैन मनीष जैन राहुल जैन ऋषभ जैन आदि ने आज जैन भवन में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के छायाचित्र दीप प्रज्वलन करते हुए पूज्य माता जी को श्रीफल अर्पण कर नमन किया