March 11, 2026

बनारी विद्यालय में योग दिवस का किया गया आयोजन …

Screenshot_20250621_133054 (1)

जांजगीर/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष आलोक पांडे उपस्थित रहे। मां शारदे के आराधना के बाद योगाभ्यास प्रारंभ किया गया जिसमें गणमान्य नागरिकों शिक्षकों विद्यार्थियों एवं बालकों ने योग किया इस अवसर पर उदबोधन में प्रभारी प्राचार्य राहुल दिवाकर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास होता है इसके लिए प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए जिससे निरोगी काया एवं भरपूर ऊर्जा का संचार होता है शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए हमें प्रतिदिन नियमित रूप से योग करना चाहिए एवं स्वस्थ जीवन के लिए नियमित दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया गया। राजेश तंबोली व्याख्याता के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को प्राणायाम, त्रिकोणासन, ताड़ासन ,अर्ध चक्रासन, मकरासन, वज्रासन, भुजंगासन कराया गया एवं योग के महत्व को बताया गया इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष आलोक पांडे प्रभारी प्राचार्य राहुल दिवाकर विद्यालय के व्याख्याता सुनीता राठौर, विवेक साव, राजेश तंबोली,अलका चंदेल मूरीतराम चंद्रा, मनीष गुप्ता , गरिमा पांडे, आशीष देवांगन , संकुल समन्वयक महेश्वरपुरी गोस्वामी , प्रदीप साहू एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।