March 9, 2026

कोलकाता STF की बड़ी कार्रवाई: झारखंड में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद…

images (13)

जिला में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में छापा पड़ा है. बंगाल एसटीएफ और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है. इस कार्रवाई में मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गये हैं.

बोकारो में गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार के कलाली रोड स्थित कावेरी मैरिज पैलेस एवं उसके सामने स्थित गोदाम से कोलकाता एसटीएफ, झारखंड एटीएस, बेरमो थाना और गांधीनगर थाना के संयुक्त टीम ने छापेमारी की. इस कार्रवाई में गन फैक्ट्री सहित हथियार निर्माण का मटेरियल बरामद किया है. ये मैरेज हॉल व गोदाम सूरज साव का बताया जाता है, ये अवैध काम मैरेज पैलेस की आड़ में रिहायशी इलाके में चल रहा था. यहां इस दौरान नामी इंग्लिश ब्रांड कंपनी का अवैध शराब निर्माण भी किया जाता था जो कि भारी मात्रा में छापामारी के दौरान बरामद हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार हथियार निर्माण के बाद बंगाल होते हुए बांग्लादेश भेजा जाता था. ये मिनी गन फैक्ट्री बहुत दिनों से चल रहा था. कोलकाता एसटीएफ को पूर्व से जानकारी मिल रही थी कि यहां अवैध गन फैक्ट्री संचालित हो रहा है. पिछले दिनों धनबाद के महुदा से भी कोलकाता एसटीएफ की सूचना पर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. कोलकाता एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर सप्त ऋषि बोस ने अनऑफिशियल बताया कि छह बना हुआ पिस्टल, 18 अर्धनिर्मित पिस्टल और करीब 6 पीस बैरल बनाने का सामान जब्त किया गया है. वहीं काफी मात्रा में है अवैध शराब एवं बियर पैक करने वाला खाली डब्बा रैपर भी जब्त किया गया है.वहीं इस मैरेज हॉल और गोदाम का मुख्य सरगना सूरज साव भाग गया है. मैरेज हॉल से हथियार बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक बिहार के मुंगेर और एक खगड़िया जिला का रहने वाला है. इस छापेमारी में उपस्थित एसटीएफ के पुलिसकर्मी और वहां पर उपस्थित बेरमो थाना प्रभारी सही इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने कुछ भी करने से इनकार कर दिया. सिर्फ इतना बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद में इसकी तमाम जानकारी दी जाएगी.