March 11, 2026

स्थान-बीजापुर/छत्तीसगढ़

IMG-20250622-WA0049.jpg

रिपोर्टर-कुशल चोपड़ा

मो-9425597733

बीजापुर—-

बीजापुर नगर में अवैध अतिक्रमणकारियों पर चिकटराज समिति हुआ सख्त।

नगर मे बसे अवैध अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर जगह खाली करने की चिकटराज समिति ने दी मोहलत।

समिति ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की माँग, जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने पर समिति करेगा उग्र आंदोलन।

बीजापुर:-नगर पालिका बीजापुर में लगातार धड़ल्ले से वनों की अवैध कटाई व अतिक्रमण को बढ़ता देख बीजापुर चिकटराज समिति व ग्राम वासी ने संज्ञान लेकर सख्त होता नजर आ रहा है। इस परिप्रेक्ष्य को लेकर लगातार एक माह से नगर के वार्डो से लेकर ग्राम स्तर पर चिकटराज समिति द्वारा बैठक कर अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर जगह खाली करने की मोहलत दे दी गई है। और समिति ने बीजापुर नगर में लगातार बाहरी लोगो की बढ़ती जनसंख्या पर भी चिंता जताई है।

समिति ने कहा जिस तरीके से बीजापुर नगर में दूसरे राज्यों से रोहिंग्या मुसलमान व बंगलादेशी इस जगह आकर बस रहे हैं। इससे आने वाले समय मे यहाँ के आदिवासियों सहित नगर वासियों के खतरा मंडराते नजर आ रहा है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित कर इन पर कड़ी कार्रवाई करें।

उक्त मामले पर बीजापुर जिला कलेक्टर को समिति ने एक आवेदन सौंपाकर ऐसे अतिक्रमणकारियों पर नियम अनुसार कार्रवाई की मांग की है,आगे अतिक्रमण मामले पर समिति ने निर्णय लिया है,कि आगामी एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नही करने के अभाव में समिति स्वंय इन अतिक्रमणकारियों को हटायेगा व शासन-प्रशासन के विरुद्ध उग्र आंदोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।इस दौरान चिकटराज समिति केपेरमा,गायता,पुजारी,सियान,सज्जन, सिरा, गुनिया समिति के सदस्य ,स्थानीय ग्रामवासी एवं उपस्थित रहें।