देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के आए नतीजे, आप ने जीती दो सीटें…
नई दिल्ली: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इस बार आम आदमी पार्टी ने दो सीटें जीती हैं. भारतीय जनता पार्टी को एक सीट मिली है. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने भी एक-एक सीट जीती है.
गुजरात की कडी सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की. वहीं विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी जीती है.
केरल की नीलांबुर सीट से कांग्रेस आर्यदान शौकत जीते हैं. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटी से आप जीती है. वहीं पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी ने जीत हासिल की.