March 7, 2026

टीम प्रहरी नगर निवेश विभाग द्वारा मालवीय मार्ग के शेष बचे 24 कब्जाधारी दुकानदारों पर कुल 46 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही…

IMG-20250624-WA0013

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे

टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज लगातार दूसरे दिन नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा के मार्गदर्शन में राजधानी शहर रायपुर के मालवीय मार्ग में जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक तक मुख्य मार्ग में सड़क पर अवैध कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे,

शेष बचे 24 दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की गयी. इस दौरान कुल मिलाकर शेष बचे 24 दुकानदारों पर 46 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही अभियान के अंतर्गत दुकानदारों पर की गयी. टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा.