Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल से पद्मश्री के लिए चयनित पंडवानी कलाकार सुश्री बारले ने की...

राज्यपाल से पद्मश्री के लिए चयनित पंडवानी कलाकार सुश्री बारले ने की भेंट

21
0

सुश्री बारले को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान

रायपुर, 30 जनवरी 2023

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइकेराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में पद्मश्री के लिए चयनित प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार सुश्री उषा बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सुश्री बारले का सम्मान किया और छत्तीसगढ़ में पंडवानी की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाये रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने श्री बारले को छत्तीसगढ़ का गौरव बताया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सुश्री बारले अपनी कला साधना के माध्यम से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी।