तेलंगाना में फैक्ट्री में आग से 12 की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख, मृतकों को दिए जाएंगे 2 लाख रुपये..
- संगारेड्डी में फैक्ट्री में आग की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुःख
तेलंगाना के संगारेड्डी में फैक्ट्री में आग लगने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख व्यक्त किया है। PMO की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।