March 6, 2026

बीएसपी में अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी…

Screenshot_20250628_195324 (1)

सेल में अधिकारियो के पदोन्नति के आदेश 30 जून को जारी किया गया जिसमें अगले स्तर पर पदोन्नत किये गये अधिकारियों को उनकी पदोन्नति का आदेश उनके उच्च अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। सेल प्रबंधन से सेफी ने सभी पदोन्नति आदेश 30 जून तक जारी करने हेतु अपनी सभी बैठकों में मांग रखी थी। सेल प्रबंधन ने ई-1 से ई-7 तक के पदोन्नति आदेश आज सभी इकाईयों में जारी कर दिया है।

बीएसपी प्रबंधन के द्वारा ई-1 से ई-7 तक के पदोन्नति के आदेश जारी करते हुए क्रमशः 39 डिप्टी मैनेजर, 15 मैनेजर, 56 सीनियर मैनेजर, 109 सहायक महाप्रबंधक, 70 उपमहाप्रबंधक तथा 32 महाप्रबंधक बनाये गये हैं।

सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर ने तय समय पर जारी किये गये प्रमोशन लिस्ट को अत्यंत संतुलित बताते हुए सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील किया कि सुरक्षा और पर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए संयंत्र की प्रगति के लिए सभी संभव प्रयास करें।

सेफी अध्यक्ष ने इस पदोन्नति आदेश में दिए गए कवरेज के लिए सेल प्रबंधन, सेल अध्यक्ष, निदेशकगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में अधिकारियों के द्वारा उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने हेतु सभी आवश्यक प्रयास किये जाने का भरोसा दिलाया।