Home विदेश इजरायल को 510 मिलियन डॉलर के हथियार बेचेगा अमेरिका, विदेश मंत्रालय ने...

इजरायल को 510 मिलियन डॉलर के हथियार बेचेगा अमेरिका, विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी…

11
0

America To Send Bombs To Israel: अमेरिका जल्द ही इजरायल को अरबों की कीमत में हथियार, मिसाइल और बम बेचने वाला है. इसकी घोषणा शुक्रवार 7 फरवरी 2025 को अमेरिका की ओर से की गई थी, जिसे विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी. बता दें कि बिक्री की मंजूरी मिलने वाले अमेरिकी निर्मित इन हथियारों ने पहले ही गाजा में काफी विध्वंस मचाया है.

बमों की बिक्री करेगा अमेरिका

US डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशल एजेंसी ( DSCA) के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग ने करीब 6 बिलियन डॉलर के बम, गाइडेंस किट और फ्यूज के साथ ही 600 मिलियन डॉलर के हेलफायर मिसाइल की बिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं. DSCA की ओर से बमों की बिक्री को लकेर एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि बमों की यह प्रस्तावित बिक्री इजरायल को वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने के लिए उसकी क्षमता में सुधार करेगी. यह इजरायल की मातृभूमि की रक्षा को मजबूत करेगी और क्षेत्रीय खतरों के निपटारे में मदद करेगी.’

वायु सेना की क्षमता में होगा सुधार

बयान में यह भी कहा गया कि मिसाइल की बिक्री से इजरायली वायु सेना की क्षमता में काफी सुधार होगा, जिससे इजरायल की सीमाओं, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और प्रमुख जनसंख्या केंद्रों में वर्तमान और भविष्य में सुरक्षा को लेकर होने वाले खतरे से निपटने में मदद मिलेगी. इन हथियारों के जरिए इजरायल की किसी भी खतरे का सामना करने के लिए क्षमता में सुधार होगा.

पहले ही मच चुका है विध्वंस

बता दें कि इजरायल ने हमास की ओर से किए गए हमले के विरोध में गाजा पर काफी विध्वंस मचाया था. इस दौरान गाजा की लगभग पूरी आबादी विस्थापित हुई थी. वहीं नागरिकों की मौत को लेकर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को 2,000 पाउंड के बमों की सहायता पर रोक लगा दी थी. अब ट्रंप ने शासन में लौटते ही बमों की शिपमेंट को वापस शुरु कर दिया है.