हिमाचल में भारी बारिश से मचा कोहराम, बंद हुईं 580 सड़कें…
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “मैं सभी से कहना चाहूंगा कि बहुत आवश्यक कारणों से ही अपने घरों से बाहर निकलें, खासकर की मंडी और कुल्लू जिले के लोगों से यह मेरा निवेदन है. वहां प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है. हम लगातार प्रदेश में बनी परिस्थिति का जायजा ले रहे हैं. कल प्रदेश में करीब 390 सड़कें बंद थीं. बीती रात और आज सुबह पूरे प्रदेश में बहुत भारी बारिश हुई है और बहुत नुकसान होने की रिपोर्ट हमें मिल रही है. आज भी प्रदेश की लगभग 580 सड़कें बंद हो गई हैं. शाम तक हमारा प्रयास रहेगा कि करीब 340 सड़कों को बहाल कर दिया जाए. स्थिति थोड़ी संवेदनशील है…सरकार लोगों के साथ खड़ी है.