ट्रेन का किराए बढ़ाने पर फिर से विचार करे सरकारः मायावती
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा में किराया बढ़ाने के रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव पर कहा, “देश के अधिकांश लोग जब महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और कमाई घटने आदि की हर दिन की भूख-प्यास तथा गरीबी व तंगी की त्रस्त जीवन की मार से अतिपीड़ित और दुखी हैं, ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा देश में रेल का किराया बढ़ाना भी कुल मिलाकर आम जनहित के विरूद्ध व संविधान के कल्याणकारी उद्देश्य के बजाय, व्यवसायिक सोच वाला फैसला ज्यादा लगता है. साथ ही सरकार द्वारा नेशन फर्स्ट के नाम पर आम जन का GST की तरह ही रेलवे के माध्यम से दैनिक जीवन पर बोझ बढ़ाकर उनका शोषण बढ़ाने की परंपरा घोर अनुचित है, जिस पर सरकार अगर पुनर्विचार करे तो यह बेहतर होगा.”