Home छत्तीसगढ़ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती पर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा...

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती पर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा 6 जुलाई को प्रातः 11 बजे शारदा चौक के किनारे स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन…

3
0

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती पर दिनांक 6 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे जी.ई. मार्ग में शारदा चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन रखा गया है। पुष्पांजलि आयोजन हेतु नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर को प्रतिमा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।