June 6, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना काठाडीह रोड मठपुरैना में 2 ब्लाॅक में किये गये अवैध कब्जे को हटाकर 58 मूल आबंटितियों को आवास का कब्जा दिलवाया गया…

IMG-20250701-WA0018

जोन 10 ने मुख्य मार्ग मठपुरैना को कब्जामुक्त किया

       रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर, श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर , श्री योगेश यदु, उप अभियंता श्री रविप्रभात साहू, श्री अजय श्रीवास्तव, मुजगहन एवं टिकरापारा पुलिस थाना बल नगर निवेश जोन 10 एवं प्रधानमंत्री आवास योजना निगम मुख्यालय शाखा के सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान चलाकर जोन 10 के तहत काठाडीह रोड मठपुरैना में प्रधानमंत्री आवास योजना आवासीय परिसर में ब्लाॅक नंबर 47 और 48 दो ब्लाॅक में किये गये देवार डेरा के अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही की गई।

अवैध कब्जो हटाने के तत्काल पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना में 58 आवासो में मूल आबंटिति हितग्राहियों को आवास का कब्जा दिलवाया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा मठपुरैना मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाते हुए बनायी गयी दुकान और ठेले खोमचो को हटाने की कार्यवाही की गई।