दुर्ग भिलाई के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री राकेश ढोड़ी, पीयूष जैन, महावीर टाटिया भिलाई, आनंद झीमनानी दुर्ग का सम्मान इंडियन कॉफी हाउस सेक्टर 10 में कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स भिलाई ( टीम कैट भिलाई ) द्वारा उत्साह पूर्ण वातावरण में किया गया…
दुर्ग: आयोजन को संबोधित करते हुए टीम कैट के पूर्व अध्यक्ष भिलाई ज्ञानचंद जैन ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में कैट के द्वारा देश की प्रगति में राजकोषीय नीति को आकार देने और उद्योग और व्यापार का सही लेखांकन कर देश की आर्थिक मजबूती को आधार देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक रेड है जिनके मार्गदर्शन में उद्योग और व्यापार फल फूल रहा है ऐसी शख्सियत का सम्मान करने का अवसर सुरेश रतनानी भिलाई अध्यक्ष के नेतृत्व में हम सभी को मिला है हम सभी गौरवान्वित हैं अपने बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट को पाकर जिनका सम्मान आदि सभागार में हो रहा है छत्तीसगढ़ प्रदेश कैट के नेतृत्व ने शहर के ऊर्जावान व्यापारिक और पिछले 25 – 30 वर्षों से व्यापार जगत को सेवा देने वाले सुरेश रतनानी को जिम्मेदारी देकर उद्योग और व्यापार में आने वाली समस्याओं के निदान में भिलाई का एक मार्ग प्रशस्त किया है हम सब मिलकर सुरेश सारथनानी के नेतृत्व में शहर के व्यापार को नई दिशा देने में काम करेंगे । संस्था के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंघल के संचालन में आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में आमंत्रित चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान श्री राम कुमार गुप्ता श्री वेद प्रकाश गुप्ता संजय होतवानी, एन रवि, प्रवीण तिवारी करमजीत गगन अजय कनोजे श्रीकांत उपाध्याय ने संयुक्त रूप से गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह भेंट करके किया । चार्टर्ड अकाउंटेंट आनंद झीमनानी संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आपने हमारे वर्ग को सम्मानित करके शहर में एक नए वातावरण का निर्माण किया है मैं अभीभूत हूं इस सम्मान से भाई पीयूष जैन एवं महावीर टाटिया ने सुरेश रतनानी को भिलाई टीम कैट का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर टीम के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि निश्चित रूप से सुरेश रत्नानी के नेतृत्व में उद्योग और व्यापार को शहर में नहीं दिशा मिलेगी और हम सब मिलकर टीम कैट भिलाई को व्यापार जगत की समस्याओं के निराकरण में यथा संभव मदद भी करेंगे । अंत में सुरेश रत्नानी ने सभी आमंत्रित अतिथियों का और सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन में संस्था राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करेंगी आप सभी से यही निवेदन है कि आपके संपर्क में जो भी ऊर्जावान व्यापारी हैं उनकी जानकारी मुझे दें ताकि उन्हें संस्था से जोड़कर शहर के व्यापार को नई दिशा देने की दिशा में उनका भी यथासंभव सहयोग ले सकूं ।*