June 6, 2026

खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित खेलो इंडिया विमेंस अस्मिता लीग के जिला/शहर स्तर साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन…

IMG-20250703-WA0019

दुर्ग: खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित खेलो इंडिया विमेंस अस्मिता लीग के जिला/शहर स्तर साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, बीएसपी साइक्लिंग क्लब एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग जिला के संयुक्त तत्वाधान में रविवार दिनांक 6 जुलाई को प्रातः 8:30 बजे प्रगति भवन सिविक सेंटर में आयोजित की गई है। प्रतियोगिता प्रगति भवन स्थित द्वार से आरंभ होकर वापस उसी द्वार पर समाप्त होगी। साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार, बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग के सचिव देवप्रकाश वर्मा ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि माननीय श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग होंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता , दुर्ग ,भिलाई के बालिका व महिलाओं के लिए खुली प्रतियोगिता है। जिसमें तीन वर्ग हैं। 14 वर्ष आयु तक के प्रतिभागियों को 5 किलोमीटर तक,जूनियर 18 वर्ष आयु तक के प्रतिभागियों को 10 किमी एवं सीनियर वर्ग 18 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों को 20 किमी तक की साइकिल रेस करनी होगी। प्रतियोगी को निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की साइकिल का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन हेलमेट अनिवार्य है। प्रतियोगिता उपरांत समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पदक से सम्मानित किया जावेगा।

प्रतियोगिता हेतु इस लिंक पर पंजीयन करें https://account.kheloindia.gov.in/#/athlete-signup