March 7, 2026

पीएम मोदी को मिलेगा त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान…

images (20)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर पहुंचे. उनका राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पर जोरदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला परसाद-बिसेसर और उनके 38 मंत्रियों और चार सांसदों ने अगवानी की. पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाएगा.

त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने वहां रहे रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आपके पूर्वजों ने जो मुश्किलें झेलीं हैं वो सबसे मजबूत इरादों को भी तोड़ सकती थीं, लेकिन उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस की मिसाल बताया है. उन्होंने कहा कि वे यानी भारतीय प्रवासी, गंगा और यमुना को पीछे छोड़ आए, लेकिन अपने दिल में रामायण को साथ लाए हैं. वे अपनी मिट्टी छोड़ आए, लेकिन अपने संस्कार नहीं छोड़े.

You may have missed