March 6, 2026

इंडियन क्रिकेट टीम सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड से…

images (10)

लंदन के लॉर्ड्स पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

इंडियन क्रिकेट टीम सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए लंदन के लॉर्ड्स पहुंच गई है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन चार विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जो रूट 99 और बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए नीतीश रेड्डी ने दो विकेट झटके। बैजबॉल के दौर में इंग्लैंड की टीम ने लॉर्ड्स में सबसे धीमी गति से रन बनाए हैं। तीसरे सेशन में इंग्लैंड की टीम ने 34 ओवर में दो विकेट खोकर 98 रन बनाए।

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को जैक क्रॉउली और बेन डकेट ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। बेन डकेट 40 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। जैक क्रॉउली 43 गेंद में 18 रन ही बना सके। नीतीश ने एक ही ओवर में सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। ओली पोप 104 गेंद में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रूट और पोप के बीच तीसरे विकेट के लिए 211 गेंद में 109 रन की साझेदारी हुई। हैरी ब्रूक (11) को बुमराह ने आउट किया। जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने दो, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया।