- प्रसन्नचित्त स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर,धमतरी जिला कलेक्टर तत्कालीन निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, आयुक्त श्री विश्वदीप को कहा हार्दिक धन्यवाद
रायपुर – राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में रायपुर शहर के देश का चौथा सबसे स्वच्छ शहर बनने और गार्बेज फ्री सिटी में रायपुर शहर के छत्तीसगढ़ राज्य में पहला 7 स्टार शहर बनने पर रायपुर नगर पालिक निगम के सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों ने प्रसन्न होकर शास्त्री बाजार में आतिशबाजी करके, केक काटकर, मिठाई बाँटकर जश्न मनाया और रायपुर शहर की इस शानदार उपलब्धि पर रायपुर के समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी है.


रायपुर नगर पालिक निगम के सभी सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों ने रायपुर के देश में सबसे स्वच्छ चौथा शहर और रायपुर शहर के गार्बेज फ्री सिटी में छत्तीसगढ़ राज्य में पहला 7 स्टार शहर बनने पर छत्तीसगढ़ राज्य की सुशासन सरकार के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव सहित राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, धमतरी जिला कलेक्टर तत्कालीन रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप,


नगर निगम के सभी 70 वार्ड पार्षदों, नगर निगम अपर आयुक्त दव्य श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी दव्य डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, श्रीमती प्रीति सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान, स्वच्छ भारत मिशन के सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, सभी जोन कमिश्नरों, समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों, रायपुर के सभी स्वच्छता ब्राड एम्बेसडरों को हार्दिक धन्यवाद कहा है.


रायपुर नगर पालिक निगम के सभी सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों ने धमतरी जिला कलेक्टर रायपुर नगर पालिक निगम के तत्कालीन आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मेहनत भरे नेतृत्व और मॉनिटरिंग कर किये गए सतत निरन्तर प्रयासों की विशेष सराहना की है.





